गढ़ी में किसान ट्रेक्टर ओनर संघ की बैठक संम्पन्न ( 20 सितम्बर को बैहर में होगा जंगी प्रदर्शन )
बिरसा/बालाघाट। किसान ट्रेक्टर ओनर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के मार्गदर्शन में बैहर क्षेत्र में जगह-जगह बैठक कर किसान ट्रेक्टर ओनर संघ को मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत गढ़ी के गोंड़वाना भवन में किसान ट्रेक्टर ओनर संघ के संरक्षक और बैठक के मुख्य अतिथि सेवा निवृत प्राचार्य एफ.एस. कमलेश की प्रमुख उपस्तिथि तथा धरम सिंह मरकाम की अध्यक्षता में एवं राम भगस साहू , अब्दुल मुत्तलिब, की विशेष आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर ओनरो से रॉयल्टी के नाम पर कथित ठेकेदार द्वारा मनमानी राशी वसूल किया जा रहा है। इस सम्बंध में चर्चा की गई। किसान ट्रेक्टर ओनर संघ के नेतृत्व में 20 सितम्बर को बैहर में ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक लोगों को अपने ट्रेक्टर के साथ ट्रेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को लेकर बैहर पहुंचने के लिए कहा गया है। बैठक के पश्चात रैली के रूप में थाने पहुंचकर गढ़ी थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कथित ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी के नाम पर ट्रेक्टर मालिको को डरवा-धमका कर मनमानी राशी वसूल करने की बात लिखी गई है। बिछिया के उक्त ठेकेदार पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.