Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 30, 2021

किराए के गाड़ी लेकर करते थे चोरी रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों किया गिरफ्तार

 किराए के गाड़ी लेकर करते थे चोरी रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों  किया गिरफ्तार


 



रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर ...थाना में दिनांक 29.अगस्त को सड़क निर्माण कार्य में लगी राधेश्याम अग्रवाल कम्पनी के कर्मचारी अमित अग्रवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ओछिनापारा स्थित कैम्प से सड़क निर्माण में प्रयुक्त लोहे का एंगल, गार्डर, छड़ आदि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है,


इस मामले में रतनपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

दिनांक 30 अगस्त की सुबह रतनपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर अशोक लियलैंड छोटा हाथी क्र.CG 10 AS 7906 में चोरी का मसरूका बिलासपुर बेंचने ले जा रहे आरोपी- 1- गोविंदा हिंदुजा पिता- लीलाराम हिंदुजा उम्र 28 साल साकिन बनियापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 2-किशन साहू पिता- सहदेव साहू उम्र 22 साल साकिन- सेमरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को पकड़ विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी का लोहे का एंगल गार्डर छड़ वजनी 6.20 क्विंटल कीमती करीबन 30,000 रू. अपराध में प्रयुक्त वाहन अशोक लिलँड छोटा हाथी क्र. CG 10 AS 7906 कीमती करीबन 03 लाख रू. को जप्त कर आरोपियों गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जहाँ से न्यायालय द्वारा आरोपियों के जमानत अर्जी खारिज कर आरोपियों को जेल भेजा गया। इन दिनों रतनपुर पुलिस की सक्रियता से चोरो की शामत आई हुई है, 02 दिन पूर्व ही रतनपुर पुलिस द्वारा 1-नीरज कश्यप पिता- ध्रुव कश्यप उम्र 20 साल साकिन- नेवसा थाना रतनपुर, जिला-बिलासपुर 2 सूरज कश्यप पिता परमेश्वर कश्यप उम्र 20 साल साकिना- गिधौरी थाना रतनपुर, जिला-बिलासपुर को चोरी का मसरूका लोहे का राड छड़ एवं अपराध में प्रयुक्त पिकअप . वाहन सहित पकड़ 03 लाख 10 हजार रू. का चोरी का मसरूका होने के संदेह पर जप्त कर कार्यवाही की गई थी। उक्त दोनों मामलों में विशेष बात यह रही कि चोरों द्वारा चोरी में किराये से गाड़ी लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह आरक्षक रामलाल सोनवानी, आरक्षक- सचिन तिवारी एवं आरक्षक दीपक मरावी की विशेष भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad