आगामी 15 अगस्त को देखते हुए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।
ग्रीन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव कबीरधाम में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे रायगढ़ में, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर दुर्ग में, स्कूल शिक्षा तथा अनुसूचित जाति तथा आदिम जाति विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा बस्तर, नगरीय प्रशासन एवं मंत्री डॉ शिव कुमार डेहरिया सरगुजा, खाद एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनंदगांव, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदा बाजार भाटापारा में, राजस्व एवं वाणिज्य मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार मुंगेली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेड़िया कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा।
*बिलासपुर से सुधीर तिवारी*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.