*नगर निगम कर रहा है सिर्फ लीपापोती*|
बिलासपुर के सरकंडा के जबड़ापारा के सेंट जेवियर्स स्कूल के पास राधा कृष्ण मंदिर है। स्कूल होने की वजह से सड़क पर यातायात का दबाव रहता है। इस सड़क पर सीवरेज की खोदाई करने के बाद सड़क पाटने में लापरवाही की गई थी। अब इसका नतीजा सामने आ रहा है। एक माह पहले मानसून की पहली बारिश के दौरान ही सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया था।
दो फीट तक गड्ढा होने से दुर्घटना भी हुई थी। ऐसे में आनन-फानन में इसकी जानकारी निगम को दी गई। तब गड्डे पर सिर्फ डस्ट डालकर खानापूर्ति कर दी गई थी। मंगलवार की शाम उसी स्थान पर फिर से डेढ़ फीट तक बड़ा गड्ढा हो गया है। वार्ड पार्षद विजय ताम्रकार ने बताया कि नगर निगम सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ऐसे में सड़क धसने की समस्या बार-बार हो रही है।
इसके बाद भी इसका स्थाई हल नहीं निकाला जा रहा है। शिकायत के बाद भी निगमकर्मी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचते हैं। गड्ढा होने की जानकारी देने के बाद भी निगम कर्मी देर रात तक नहीं पहुंचे। ऐसे में पुलिस का स्टापर रखकर दुर्घटना की आशंका को कम किया गया है।
*बिलासपुर से सुधीर तिवारी*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.