मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा:- छ.ग सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ भाटापारा के तत्वाधान में आज जनपद पंचायत भाटापारा के सामने शाखा निपनिया व शाखा भाटापारा के 18 समिति के समस्त कर्मचारियों प्रभारी समिति प्रबंधक सहायक लेखापाल लिपिक विक्रेता चपरासी व चौकीदार अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है समिति के समस्त कर्मचारी प्रदेश भर में 24 जुलाई 2021 से सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है,,जिसके कारण सहकारी समितियों के द्वारा किसानों को खाद , कृषि दवाइयां,, राशन सामग्री ( पी डी एस दुकान ) मिट्टी तेल के लिए भटकना पड़ रहा है,,भाटापारा के लगभग 80 से 90 गांवों को प्रभावित करने वाले 18 समिति के कर्मचारीयो का हड़ताल में जाने से किसानों के लिए भी दुविधा की स्थिति बना हुआ है ।
ज्ञात हो कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जो 5 सुत्री मांगे है वो कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र में से है ।।
नरेंद्र वैष्णव , अध्यक्ष सहकारी समिति संघ भाटापारा निपनिया
रमेश कुमार यदु, प्रबन्धक खैरी सहकारी समिति
गोपाल देवांगन . अमित गोस्वामी खैरा समिति
सुनील पाटकर निपनिया समिति
रूपराम साहू मोपका समिति
गोविंद साहू छवि वैष्णव सिंगारपुर समिति
विजय वर्मा समिति मल्दी
छवि लाल जायसवाल समिति प्रबंधक गुर्रा
चंद्रशेखर वर्मा समिति अर्जुनी
दीपक पांडे समिति टेहका
लेखराम साहू समिति प्रबंधक मिर्गी
मनोज जांगड़े समिति खैरी
ब्रजभूषण साहू कमलेश कोसले समिति गोढ़ी
मनीष दिवान समिति देवरी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.