ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर /विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड निवासी प्रदीप गोस्वामी को इलाज हेतु आर्थिक सहायता के 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।
विदित हो कि लोकमान्य तिलक वार्ड निवासी प्रदीप गोस्वामी ने विगत दिनों विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर अपनी बिमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का निवेदन किया था।
जिस पर आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदीप गोस्वामी को मुख्यमंत्री स्वच्छानुदान के तहत 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।
लोकमान्य तिलक वार्ड निवासी प्रदीप गोस्वामी एवं उनके परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस विपदा की घड़ी में प्रदेश की संवेदनशीलता से सहायता राशि प्रदान की है इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.