रायपुर, दिनाँक 11 अगस्त 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 223वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में बस्तर, सरगुजा, कवर्धा, दंतेवाड़ा एवं अन्य जिला संभागों, दूरदराज गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों द्वारा पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया, साथ ही शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों को भी संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन इत्यादी जगहों पर पहुंचकर लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन बांटा गया।
विदित रहे संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए। इसी उद्देश्य की पूर्ति कर जरुरतमन्द, निराश्रित एवं निर्धन लोगों की भूख मिटाने के लिए संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं संस्था के सदस्य उन असहाय जरूरतमंदों तथा मरीज के परिजनों तक निरन्तर दोपहर एवं रात्रिकालीन का भोजन पहुँचाया जा रहा है।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्लज़ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने भोजन वितरण कार्य में सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.