महासमुंद 11 अगस्त 2021/बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कोमा में हरेली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक खल्लारी थे। मुख्य अतिथि ग्राम के सीमा में जैसे ही पहुंचे ग्रामवासी राऊत नृत्य एवं फटाके फोड़ते कार्यक्रम स्थल तक ले गये।तथा मुख्य अतिथि के द्वारा गोठान में कृषि औजारों का पूजा अर्चना एवं अच्छी फसल के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के साथ विशेष अतिथि के रूप में चंद्रहास साहू जी प्रदेश महामंत्री , राजू चंद्राकर जी आर.टी.ओ.प्रतिनिधि, सेवाराम साहू जी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, देवानंद निर्मलकर जी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, विजय बंजारे जी अध्यक्ष सेवा सहकारिता समिति खल्लारी, मनहरण यदु जी जनपद सी.ओ.,मा. गोलू साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष बागबाहरा एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि का स्वागत ग्राम पंचायत कोमा के सरपंच श्रीमति सविता गोस्वामी एवं दाऊलाल गिरी जी द्वारा पुष्पहार से किया गया।विशेष अतिथियों का भी स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पुष्पहार से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव जी द्वारा उद्बोधन में समस्त ग्रामवासियों को हरेली पर्व के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं देते हुए इस त्यौहार को छ.ग. के किसान भाइयों का विशेष त्यौहार बताया तथा हमारे भारतीय संस्कृति को बनाये रखने का आव्हान किया।ग्रामीण क्षेत्र में *नरवा गरवा एवं घुरवा बारी के विषय मे विस्तार से बताया इस योजना का महत्त्व किसान भाइयों के लिए अधिक महत्व का बताया इसका ध्यान हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा नरवा घुरवा बाड़ी योजना चलाया जा रहा हैं यह बतलाया गया।
ग्राम कोमा के ग्रामवासियों द्वारा दो मांग रखा गया (1) तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यकरण।
(2) ग्राम के गली में नाली निर्माण
इन दो मांगों को पूरा करने हेतु 40 लाख रुपये देने की घोषणा द्वारिकाधीश यादव जी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित खेल में प्रथम एवं दिव्तीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को इनाम दिया गया। इस क्षण में ग्राम के समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ग्राम के वरिष्ठ मनोज चंद्राकर जी, चयन चंद्राकर जी,पुनीत दिवान जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनहरण पटेल एवं महेंद्र चंद्राकर ने किया।पुनूराम साहू ग्राम पंचायत सचिव जी के द्वारा आभार प्रगट किया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.