रायपुर, 25 अगस्त 2021
सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण के 237वें दिन, राजधानी में जरूरतमंद, गरीब बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत भोजन वितरण किया गया।संस्था प्रत्येक परिस्थितियों में भोजन वितरण का कार्य एवं जन सेवा के लिए तत्पर रहती हैं।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन इलाज के लिए दूरदराज से आते हैं। कोरोना महामारी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है भोजन की व्यवस्था करने में भी असमर्थ हैं, ऐसे स्थिति में संस्था द्वारा मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से विगत 07 महीने से लगातार उन जरूरतमंदों को दोनों वक़्त का निःशुल्क भोजन वितरण कर रही है।
आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में पंडित अनिल शुक्ल योगेश्वर सिन्हा, राशिद बिलाल, अनमोल जैन, ज़ुबैर खान,अर्हम खान सहित अन्य लोग सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.