Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 25, 2021

*शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने किया वनांचल क्षेत्रों के शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों को कैरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*

 *शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने किया वनांचल क्षेत्रों के शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों को कैरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*


*नगरी-धमतरी/नगरी विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए दिनांक 25 अगस्त 2021 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड के विभिन्न शालाओं - प्राथमिक शाला सेमरा ,माध्यमिक शाला सेमरा, प्राथमिक शाला भेजरीरावन, प्राथमिक शाला बिरगुड़ी, हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगुड़ी, माध्यमिक शाला बिरगुड़ी ,माध्यमिक शाला टांगापानी ,माध्यमिक शाला कोंगेरा तथा प्राथमिक शाला कोंगेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान ऑफलाइन क्लास के बच्चों से एवं मोहल्ला क्लास के बच्चों से उनके विषय आधारित


सवाल पूछे एवं बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को अपना कैरियर निर्माण कर राष्ट्र व समाज के हित में योगदान देने को कहा। वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खंड नगरी के सभी शालाओं में ऑफलाइन कक्षा तथा ग्रामों में संचालित मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लाने के कार्य किए जा रहे हैं ।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad