रायपुर, 30 अगस्त 2021
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण के 242वें दिन, राजधानी में जरूरतमंद, गरीब बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर निर्धन, कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन के साथ मौसमी फल का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं। कोरोना महामारी से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए अस्मर्थ रहते हैं, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचान कर मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से लगातार संस्था उन्हें दोनों वक़्त का निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए आ रही है।
इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फ़राज खान, अरहम खान सहित अन्य लोग सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.