कोटा करगीकला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाइक कैसे चलाते हो कहकर की मारपीट व गाली गलौज पुलिस ने किया केस दर्ज
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
कोटा....कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करगी कला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बीते 29 अगस्त की रात्रि 7:00 से 8:00 के बीच पीड़ित युवक विकास साहू अपनी बाइक में सवार होकर सरपंच सूरज कुमार ध्रुव के घर से अपने साथी युवक तरूण साहू और फोमदेव साहू तीनों एक ही बाइक में सवार थे तभी घर वापस जाते वक्त बाइक अचानक बंद हो गई उसी समय आरोपी युवक जगदीश साहू, विजय कुमार बंजारे, भुपेन्द्र साहू और आकाश साहू भी बाइक में आये और बाइक कैसे चलाते हो बोलकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का बेल्ट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 294, 506 ,323,34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.