पत्नी ने की पति की हत्या
थाना मोहला क्षेत्र के अपराध क्रमांक77/21धारा 302 भादवि के प्राथी छगन लाल बढ़ई पिता भानुप्रताप उम्र 45 साल साकिन घावडेटोला थाना मोहला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 2/8/21को मृतक सहदेव भुआर्य पिता मेहतर राम उम्र 52 साल निवासी बाँधपारा घावडेटोला के उलटा नाला में पड़ा हुवा है।मोहला पुलिस ने पंचनामा कर मृतक कि पत्नी से कड़ी पूछताछ की जिसमे पत्नी अमरीका बाई ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक पति सहदेव रोज शराब के नशे रोज मारपीट करता था जिससे काफी परेशान होकर दिनाँक 31 जुलाई को करीबन रात के 9 -10 बजे आरोपियां पत्नी ने पति के सिर पर पटनी से सिर पर चार पांच बार वार किया जिसके चलते सिर से खून निकलने लगा थोड़ी देर के बाद पति को हिलाने डुलाने के बाद जब कोई हलचल नही हुआ तो मर हुवा समझ कर रस्सी से पैर को बांध कर शव को नाले में पुल के नीचे फेंक दिया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने अभी समान जो हत्या में उपयोग में लाये गए थे उसे जब्त किया । मृतक की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने से आरोपियां को गिरफ्तार करने तक के काम को अंजाम देने में प्रमुखता से थाना प्रभारी शिव प्रसाद चंद्रा, उनि रविशंकर डहरिया, सउनि जगमोहन कुंजाम ,रोशनी भुआर्य,सुनिता ठाकुर, ममता जायसवाल समेत मोहला थाना के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रशांत शर्मा जिला ब्यूरो सी एन आई न्यूज़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.