सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबानगर निवासी कादिर खान(35) की एक साल पहले तालापारा तयबा चौक निवासी भाजपा नेत्री के बेटे आदित्य गिरी गोस्वामी उर्फ गिरिराज गोस्वामी से जान पहचान हुई थी
। उसने खुद को प्रापर्टी डीलर बताकर कर्मचारी को भोजपुरी टोल नाका के पास कृषि भूमि दिखाई।जमीन नवागढ़ मारो निवासी सतीश चेलक के नाम पर दर्ज थी। कर्मचारी ने जमीन को खरीद पाने में असमर्थता जताई। इस पर आदित्य ने कहा सारी जमीन तुम्हारे नाम पर इकरारनामा कराते हैं, बाकी पैसा मैं दे देता हूं। बाद में तुम्हें जितनी जमीन की आवश्यता होगी ले लेना, बाकी जमीन मैं ले लूंगा। उसके बाद आदित्य ने कर्मचारी से अलग-अलग किस्तों ने आनलाइन व नकद सहित 16 लाख 62 हजार स्र्पये ले लिए।
उसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने टालमटोल करने लगा। कर्मचारी कादिर के पैसा वापस मांगने पर आदित्य ने उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए पैसा वापस करने से इन्कार कर दिया। इस पर पीड़ित ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित आदित्य गिरी गोस्वामी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।जमीन बेचने का झांसा देकर निजी संस्थान के कर्मचारी से 17 लाख की धोखाधड़ी पुलिस ने भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर से सुधीर तिवारी*****


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.