चोरी की बकरियां मिली पार्षद के घर पर।
खपरगंज निवासी साबिर कुरैशी(45) शनिचरी बाजार में मटन दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।इस दौरान दुकान के बगल कमरे में उन्होंने 30 बकरे और बकरियों को बंद कर दिया था। सोमवार की सुबह जब वे अपनी दुकान में आए तो बकरियों वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे से 11 बकरे-बकरियां गायब थे। इस पर उन्होंने आसपास में बकरों का व्यवसाय करने वालों को जानकारी दी। इस दौरान रतनपुर में बकरों का व्यवसाय करने वाले शब्बीर, निसार, रसुल और फिरोज ने बताया कि करैहापारा के पार्षद के यहां बकरियां हैं।
सूचना पर व्यवसायी अपने साथियों के साथ रतनपुर पार्षद के घर पहुंचे। पार्षद के घर में उनके छह बकरे और बकरियां थे। पूछताछ में पार्षद ने बताया कि उनके परिचित मोहम्मद शफीक ने बकरियों को घर छोड़ा है। साथ ही उन्होंने बकरियों को वापस भेज दिया। व्यवसायी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस मोहम्मद शफीक पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चोरी हुईं बकरियां रतनपुर के पार्षद के घर मिली हैं। इसकी शिकायत पुलिस से होने पर पार्षद ने बकरियां पीड़ित को वापस कर दीं। साथ ही अपने परिचित द्वारा बेचने के लिए लाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर से सुधीर तिवारी******


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.