धारा-370 हटने से कश्मीर का हुआ विकास--आयुष मंत्री श्री कावरे
मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इसके हटने से जम्मू एवं कश्मीर का विकास हुआ। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख वासी जिन सुख सुविधाओं से वंचित थे धारा 370 खत्म होने के साथ वे हर सुख-सुविधा के अधिकारी हो गए। मंत्री श्री कावरे ने अपने संदेश में कहा कि दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अद्वितीय नेतृत्व एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल क्रियान्वयन से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का दशकों पुराना संकल्प 'एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान' पूरा हुआ था। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटने से वहां विकास का नया सूरज उगा और आज वहां के नागरिक विकास की मुख्यधारा का हिस्सा हैं। देश हित में लिए गए इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी का आभार।। सीएनआई न्यूज़ बालाघाट से आनंद रन गिरे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.