देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा/ प्रतिदिन थाना/चौकी प्रभारियो के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 31.07.2021 को थाना बेमेतरा स्टाफ को जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति आम जगह पर अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण में 01 आरोपी नरेन्द्र साहू पिता अंबिका लाल साहू उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 15 नयापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 3,200/- रू.. एवं एक रेडमी मोबाईल कीमती 10,000/- रूपये, सट्टा – पट्टी, डांट पेन जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कारवाई में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश ठाकुर, आर. संदीप साहू एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रहीं!
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.