देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा/पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविंद कुजुर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पूरे जिले में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 30.07.2021 को चौकी चंदनू पुलिस को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम भठेला नवागांव का रहने वाला लालजी यादव अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से गांजा बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर चौकी चंदनू स्टाफ व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया । जहां आरोपी लालजी यादव पिता बलदाऊ यादव उम्र 34 साल साकिन भठेला नवागांव चौकी चंदनू थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 450 ग्राम गांजा किमती करीब 4,500/- रूपये को 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया ।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.