Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 1, 2021

रामपुर के गढ़ माता पहाड़ी में शिक्षक ने खाया जहर छुरिया स्वास्थ्य केंद्र में मरीज़ की हालत खतरे से बाहर।

शारीरिक परेशानी के चलते जहर का सेवन बताया गया।

छुरिया -ताहिर खान:- गुरु को भगवान समझा जाता है जो बच्चों के भविष्य को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पर उनकी परेशानी को कोई समझ नहीं पाता है। ऐसा ही एक मामला चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी एलबी नगर के शिक्षक का आया है जो चारभाठा स्कूल में बच्चों के भविष्य को   आगे बढ़ाने भरपूर मेहनत करते हैं। ऐसा क्या हुआ कि शिक्षक दिनेश सिन्हा पिता लक्ष्मण सिन्हा उम्र 50 वर्ष के करीब को खेतों में डालने वाले कीटनाशक फोरेट का सेवन कर अपने जीवन लीला समाप्त करने के फिराक में था। मिली रहीं जानकारी अनुसार शिक्षक दिनेश सिन्हा रविवार को शाम 6:00 बजे के करीब पाटेकोहरा के समीप रामपुर गांव के गढ़ माता पहाड़ी के पास कीटनाशक फोरेट का सेवन कर लिया जिसे प्रत्याशियों ने डायल 112 को सूचना कर तत्काल छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार के बाद स्थिति खतरे से बाहर होने की जानकारी मिली है।
पर अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं शिक्षक की पत्नी प्रभा सिन्हा को इस संबंध पर जानकारी लिया गया तो बताया कि शिक्षक शारीरिक परेशानी से जूझ रहा है हो सकता है इसी वजह से जहर का सेवन किया गया हो पर यह मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल शिक्षक की हालत स्थिर होने की जानकारी है जिनका छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है शिक्षक के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad