♀️ कोरबा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की जम्बो जिला कार्यकारिणी समिति की धोषणा हुई- डाॅ संजय वैष्णव
कोरबा:-दिंनाक 01/08/2021 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री पवन साय की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ विमल चोपड़ा के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष डाॅ राजीव सिंह के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाॅ संजय वैष्णव द्वारा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला- कोरबा के जिला कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई | जिसमें कोरबा जिला के सभी पैथी के चिकित्सकों को शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से जगह मिला |
कोरबा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ संजय वैष्णव द्वारा कहा गया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा जिले में पूरे सक्रिय रूप से कार्य करेगी और मिशन 2023 में सरकार बनाने के दिशा पर कार्य करेगी और कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की सूची को धोषणा करते समय मुख्य रूप से कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ राजीव सिंह और छग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डाॅ देवेन्द्र कश्यप शामिल हुए | और डाॅ संजय वैष्णव ने कहा कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह और कोरबा से छग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक डाॅ देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में कोरबा चिकित्सा प्रकोष्ठ को एक नई ऊर्जा मिलेगी और पूरे जिले में सक्रिय रूप से कार्य करेगी ||




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.