Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 3, 2021

जिला प्रशासन द्वारा सूखा राशन वितरण के भुगतान की 50 फीसदी राशि जारी कलेक्टर ने अधिकारी को बिल वाऊचर आदि की कमी दूर कर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

 



महासमुन्द 03 अगस्त 2021/ कोरोना काल के चलते लगभग चार माह बाद जिलेे के 1780 आंगनबाड़ी केन्द्र सोमवार 26 जुलाई से फिर से खुल गए है। इससे पहले कोविड-19 के कारण मार्च के अंतिम सप्ताह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बंद रखते हुए हितग्राहियों को घर पहुंचाकर सूखा राशन दिया जा रहा था।
 कलेक्टर डोमन सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी से आॅगनबाड़ी केन्द्रों में सूखा राशन और लड्डू वितरण के भुगतान संबंधित जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा तत्काल आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, सूखा राशन और लड्डू वितरण की  भुगतान की 50 प्रतिशत् राशि जारी कर दी है।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को संबंधित वाऊचर आदि कमियों को तीन-चार दिवस के भीतर दूर कर प्रस्तुत करने और पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के आॅगनबाड़ी केन्द्रों में सुचारू रूप से बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन और सूखा राशन समय पर हो यह प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी तरह के भुगतान समय पर हो ऐसा संबंधित अधिकारी की जिम्मेेदारी और जवाबदेही होती है। कुछ वाऊचर बिल आदि में अगर किसी प्रकार की कोई कमी या त्रुटि है, तो उन्हें समय रहते ही पूरा कर लिया जाए। इसकी वजह से भुगतान में ज्यादा विलम्ब ना हो। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बात का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad