Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण खाद और बीज की समस्या के गंभीरता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 6अगस्त 2021को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है

 केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण खाद और बीज की समस्या के गंभीरता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 6अगस्त 2021को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है 




दल्लीराजहरा - केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में खाद और बीज की समस्या के गंभीरता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्मानीय मोहन मरकाम जी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिनांक 06/08/2021को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने खरीफ फसल 20 21 हेतु केंद्र सरकार से रासायनिक खाद की मांग की थी जिसमें केंद्र सरकार से 11. 75 मीट्रिक टन रसायनिक खाद की मांग की गई थी जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मात्र 5.26 लाख मैट्रिक टन खाद जुलाई 20 21 तक उपलब्ध कराई गई थी । जोकि मांग का मात्र 45% है जिसके चलते छत्तीसगढ़ राज्य में रासायनिक खाद की किल्लत हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार केंद्र से यूरिया खाद की मांग की गई थी उसके विरुद्ध में मात्र 2.32 लाख मेट्रिक टन यूरिया खाद आपूर्ति की गई थी जोकि मांग की मात्र 42% प्रतिशत है । डीएपी खाद की 3.20 लाख मैट्रिक टन की मांग छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा केंद्र सरकार से की गई थी जिसमें मात्र 1.21 लाख मेट्रिक टन खाद आपूर्ति की गई थी जोकि मांग की मात्र 38% है। सिंगल सुपर फास्फेट 1.50 लाख मेट्रिक टन की जगह पर मात्र 80 हजार मेट्रिक टन प्रदान किया गया जो की मांग का मात्र 54% है। एन.पी .ए खाद की मांग 80 हजार मेट्रिक टन की गई थी लेकिन केंद्र सरकार द्वारा मात्र 48 हजार मेट्रिक टन ही उपलब्ध कराया गया था ।एम ओ पी उर्वरक खाद 75 हजार मेट्रिक टन की मांग की गई थी लेकिन मात्र 45 हजार मेट्रिक टन ही प्रदान किया गया था । इस तरह केंद्र सरकार द्वारा रसायनिक खाद की आपूर्ति  छत्तीसगढ़ राज्य को आधे से भी कम किया गया है । केंद्र में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को प्रभावित करने के लिए किसानों के साथ अन्याय कर रही है।


अशोक बाम्बेश्वर

अध्यक्ष 

ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा




सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad