अम्बागढ़ चौकी के वनांचलों में चल रहा बावन परियों का
नाच
अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के करमरी गांव के आसपास लगे हुए जंगलों में इन दिनों दोपहर से लेकर देर रात तक एक बडे जुआ का संचालन किया जा रहा है ।
सुदूर जंगलों के फ़ायदा उठा कर ये जुआरी इस काम को बडे ही आसानी से अंजाम दे रहे है जहाँ पर जुवारीओं की सभी सुख सुविधाओं के खयाल के साथ साथ उनके ऐसो आराम की चीजें भी उपलब्ध कराई जा है इस काम ने अंबागढ़ चौकी के शहरी क्षेत्र के ही नही बल्कि आसपास के शहरों से भी जुवारीओं की सिरकत होती हैं
जहां पर मोटे ब्याजके रकम के चलते जुवारीओं को पैसे भी दिए जाते है जिसके चलते ब्याज पर पैसा देने वाले के द्वारा इस खेल का संचालन किया जा रहा है ।अगर यहाँ भीड़ के बात की जाए तो रोजाना लगभग 50 से 60 खेल के शौकीन जो कि अन्य जिलो से भी होते है यहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है बदले में वो नाल के बतौर पार्टी खिलाड़ी से जानकारी के मुताबिक 2 से 3 हजार रुपये होती है जिसमे जुआ खेलने वालों के खाने से लेकर पीने और नशे के सभी सामान मौजूद होते है बारिश से बचने के लिए टेंट तक कि व्यवस्था की जाती है अचम्भे की बात तो यह है की जहां पुलिस कप्तान ने जिले में अवैध धंधो में लगाम लगाने की मुहिम छेड़ रखा है वहां पर इस तरह से बिना किसी डर भाव के वादे पैमाने में इस खेल का संचालन के खबर से क्या पुलिस अनजान है या फिर जंगलो कि आड़ को जुवारीओं ने अपना कवच बना रखा है।
ब्याज के धंधे ने कमाई जाति है मोटी रकम-मिली जानकरी के अनुसार इस खेल में असली धंधा जुवारीओं को ब्याज में रकम देने की है जो कि प्रतिदिन दस प्रतिशत के हिसाब से होता है जिसके लिए संबंधित जुवारी से वसूल करने के लिए गुर्गे भी रखे गए है
अब देखना ये है कि क्या यह खेल ऐसे ही दिन दूनी रात चौनी तरक्की पर रहेगा या फिर इन पर पुलिस की पकड़ भी होगी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.