चिकित्सकों की कमी से जूझता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा
बिरसा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में विगत कई वर्षों से महिला चिकित्सक, एक्सरे मशीन ऑपरेटर सहित अन्य पद रिक्त है।इसके बाद भी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवा दे रहे नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहंगडाले का हस्तांतरण समझ के परे है।चूंकि बिरसा तहसील की आबादी व क्षेत्रफल बहुत लंबा होने के कारण यहाँ पर बहुत दूर दूर से लोग अपना नेत्र परीक्षण व इलाज हेतु आकर लाभ लिया करते थे।विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में महिला चिकित्सक की मांग क्षेत्र की जनता करती आ रही है जिसको शासन के द्वारा अनसुना किया जा रहा है।अब डॉ. राहंगडाले का भी हस्तांतरण हो जाने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्र की जनता ने मांग किया है कि जबतक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. राहंगडाले के स्थान पर कोई दूसरा नेत्र चिकित्सक नही आ जाता तबतक डॉ. राहंगडाले को यथावत रखा जाए।सनद रहे कि डॉ. राहंगडाले के अथक प्रयासों से अंधत्व निवारण के तहत आदिवासी अंचल के बहुत लोगो ने लाभ लिया है।इस सबको देखकर डॉ. राहंगडाले को बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन और रहने की आमजन ने अनुरोध किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.