दूसरी बार शिशु को डॉ. निलय जैन ने दिया जीवनदान
बालाघाट। कहते है धरती पर डॉ. भगवान का रूप होता है जिसे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय जैन और उनकी टीम ने पीलिया बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित नवजात शिशु को नया जीवन देकर सच साबित कर दिखाया है, जहां कोरोना जैसे आपदा में कुछ लालची डॉ. ने मरीजों को लूटने ल काम कर पेशे को बदनाम किया तो वही डॉ. निलय जैन जैसे चिकित्सक, सेवा के इस पेशे को अपने कार्यो से रोशन करने में लगे है। बताया जाता है जन्म के बाद गंभीर रूप से पीलिया से ग्रसित नवजात को डॉ. निलय जैन ने ब्लड एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन की मदद से 400 एमएल ताजा ब्लड नवजात के शरीर मे प्रवेश कराया और इतना ही पीलिया वाला ब्लड शरीर से बाहर निकाला। लगभग चार घंटे की ब्लड एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया की सफलता का परिणाम है कि मौत के मुहाने पर खड़ा नवजात आज मां की गोद मे किलकारियां मार रहा है और पूर्णतया स्वास्थ्य है। 20 साल बाद एक बार फिर डॉ. निलय जैन से साबित कर दिया कि यदि खुद पर भरोसा हो और ईश्वर साथ हो तो हर मुश्किल काम मुमकिन होता है, 20 साल पहले भी ऐसे ही एक मामले में बालक को जीवनदान दिया गया था, जो आज युवा है और पूर्णतया स्वास्थ्य है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.