अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस ने रेड कार्यवाही कर नौ लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत सिंह ठाकुर ( भा०पु०से० ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा०पु०से०) एवं एसडीओपी जांजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद द्वारा जिले में अवैध शराब , जुआ , सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू व हमराह आरक्षक के पेट्रोलिंग पर ग्राम महंत की ओर रवाना हुये थे। इस दौरान ग्राम महंत में मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम महंत का विजय करण प्रधान सूर्यवंशी अखरा तालाब के पार में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा है। मुखबीर की इस सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय करण प्रधान पिता स्वर्गीय दिलहरण सूर्यवंशी उम्र 25 साल साकिन महंत थाना नवागढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरी केन में भरा 09 लीटर कच्ची महुआ शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आरोपी के उक्त कृत्य अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया , जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ़ देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में हुआ , जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू , आरक्षक अर्जुन यादव , मोहन साहू का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.