अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- स्वास्थ्य कार्यकर्ता
की नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रूपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थी गंगाराम जलतारे पिता लखनलाल उम्र 42 वर्ष साकिन गोधना ने आज नवागढ़ थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2014 में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर कोरबा में विज्ञापन निकला था। जिसमें नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी अनिल पांडेय व बालकृष्ण यादव द्वारा धोखाधड़ी कर पांच लाख रूपये की ठगी किये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/21 धारा 420, 120 बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर (भा.पु. से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती दिनेश्वरी नंद(रा.पु.से.) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा आरोपी बालकृष्ण यादव पिता सहारन यादव (उम्र 38 वर्ष ) निवासी जांजगीर एवं अनिल पांडेय पिता घनश्याम पांडेय (उम्र 41 वर्ष) निवासी जांजगीर को त्वरित कार्यवाही करते हुये कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उक्त दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उप निरीक्षक योगेश पटेल , आरक्षक मोहन साहू , महिला आरक्षण सुमित्रा बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.