*भाजपा नेता पुष्पराज पारधी की सड़क हादसा में मृत्यु*
बालाघाट । :-सांसद प्रतिनिधि व कार्यकारी सचिव पवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ बी एल पटले ने बताया कि बैहर विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा मंडल मलांजखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी श्री पुष्पराज पारधी का कल दिन शनिवार शाम सात बजे अनिल वर्मा की मोटरसाइकिल से सड़क दुर्घटना में निधन हो गया जिनका स्थानीय मोक्षधाम पौनी में रविवार को मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व बालाघाट विधायक माननीय गौरीशंकर बिसेन माननीय रामकिशोर कावरे राज्यमंत्री आयुष एवं जल संसाधन स्वतंत्र प्रभार माननीय रमेश भटेरे जिला अध्यक्ष भाजपा माननीय रमेश रंगलानी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा माननीय भगत सिंह नेताम पूर्व विधायक बैहर श्रीमती रेखा बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट उमेश देशमुख सभापति जिला पंचायत बालाघाट व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पंवार क्षत्रीय महासभा भारत एवं अध्यक्ष पंवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर खीर सागर पारधी जिला अध्यक्ष पवार क्षत्रीय समाज संगठन बालाघाट श्रीमती मौसम हरिनखेडे सुरेंद्र गुड्डा मरकाम शैलेंद्र शेट्टी छगन हनुमत राज हरिनखेड़े प्रमोद नेमा खिलेंद्र टेंभरे यशवंत शरणागत जयप्रकाश जैन दामा जी सोनी दीपक बिसेन बुधन सिंह मर्सकोले लालू कटियार जी एन रजावत संकेत राठौर शब्बू जायसवाल विनोद हरिंद्वाज राजेंद्र धारवैया विष्णु मरकाम गिरमाजी पटले इंद्रपाल रहांगडाले जुगलकिशोर ठाकुर डॉ विनोद पटले कमल छोटू पटले देवेश पटले तेजराम ठाकरे डेमन लाल रहांगडाले चेतनलाल पटले माखन लाल पंवार कुलदीप कटरे हेमंत राणा भदरी प्रसाद चौहान जानकी प्रसाद ठाकरे गुलाब सिंह चौहान ताराचंद पटले राजेंद्र सिंह पंवार सहित सैकड़ों आत्मीय जनों की उपस्तिथि में शोकाकुल पुत्र आयुष पारधी व परिवार जनों द्वारा मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन ने स्वर्गीय पुष्पराज पारधी की अर्थी को कंधा देकर मुक्ति धाम तक लेकर गए। आपने शोकसभा में पारधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय पुष्पराज पारधी ने अपने पीछे पत्नी चित्रा पारधी पुत्र आयुष व पुत्री आयुषी उर्फ निन्ही तथा बड़े भाई जयस राज भरतलाल व नंदलाल सहित पूरे नाते रिश्तेदारों मित्रो को छोड़ कर स्वर्गवासी हो गए।आज हम सभी ने और विधान सभा बैहर ने अपना कर्मठ सच्चा साथी खो दिया है ये पारिवारिक सामाजिक और राजनीतिक क्षति हुई हैं जिसकी भरपाई करना असम्भव है।आपने उपस्थित सभी आत्मीय जनों की ओर से,भाजपा संगठन और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार को मित्रो को रिश्तेदारों को और कार्यकर्ताओं को इस दुख से सामना करने की शक्ति प्रदान करें। बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन दिल्ली प्रवास पर होने के कारण आ नहीं सके उन्होंने अपनी शोक संवेदना परिवार के साथ दूरभाष पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्री चरणों में शांति प्रदान हो और पूरे परिवार जनों को बल मिले ऐसी प्रार्थना करते हुए अपनी बात रखी। सभा में भगत सिह नेताम पूर्व विधायक बैहर ने तथा रमेश रंगलानी पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी स्वर्गीय पुष्पराज पारधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। अंत में उपस्थित सभी आत्मीय जनों द्वारा शोकसभा में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कि गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.