सम्बलपुर में एक्सिस बैंक की नई शाखा खुली,ग्रामीणो को मिलेगी बैंकिंग सुविधा,सभी ने जताई खुशी-
डौंडीलोहारा - .शुक्रवार को समीपस्थ ग्राम सम्बलपुर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया ।यह सम्बलपुर में खुलने वाला अब तक का एकमात्र बैंक है।एक्सिस बैंक के खुलने से सम्बलपुर सहित आसपास के दर्जनों ग्रामो के हजारो की संख्या में ग्रामीणो को अब आसान बैंकिंग सुविधा मिल सकेगी,तथा लोगो को छोटे छोटे बैंकिंग कार्यो के लिए अब देवरी ओर डौंडीलोहारा पर आश्रित नही होना पड़ेगा।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान उपस्थित रहे उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ रिबन काटकर बैंक का उद्घाटन किया।
इस दौरान सरपंच सम्बलपुर उमा ठाकुर,सचिव द्वारिकाराम चौधरी,पिस्दा जी सरपंच ग्राम पंचायत कापसी ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दुष्यंत गिरी गोस्वामी,बलराम गुप्ता,विकास ओटवानी,नगर पंचायत पी डब्लू डी शाखा प्रभारी पंकज चंद्राकर,एक्सिस बैंक की ओर से सर्कल हेड देवेंद्र कुमार साहू,कलसर हेड सुशांत कुमार साहू,शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार,असिस्टेंट मैनेजर किशोर कौशिक,अतिश कुमार,सप्सिन्धु पांडा,सेल्स आफिसर कासिम खान भी मौजूद रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्युरो रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.