Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 13, 2021

शासन की योजना से दानी राम की जीवन स्तर मे आयी सुधार



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 13 अगस्त 2021-कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बेमेतरा द्वारा लाॅकडाऊन की अवधि में शासन की योजनाओं से लोगों को लार्भािन्वत किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2021 अंतर्गत 19 लोगों को अनुदान प्रदान किया गया, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। योजनांतर्गत जिले के सुदूर ग्राम-चेचानमेटा के श्री दानी राम सिन्हा ने शासन की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से ऋण व अनुदान प्राप्त किया। दानी राम 10वीं कक्षा पास करने के बाद रायपुर के सब्जी मण्डी में काम करते थे। एक वर्ष बाद सब्जी मंडी में काम छोड़कर अपने गांव-चेचानमेटा में पानठेला व्यवसाय शुरू किया। कुछ वर्ष तक पानठेला लगाकर जीवन यापन करता रहा, परन्तु इस कार्य में अधिक बचत नहीं होती थी, जिस वजह से दानी राम कपड़े का व्यवसाय करने का इच्छुक था, परन्तु बचत नहीं होने के कारण कपड़े का व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहा था। स्वरोजगार शुरू करने में शासन का सहयोग पाने दानी राम ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बेमेतरा में संपर्क किया। जहां से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी प्रदान करते हुए योजनांतर्गत आवेदन भरवाकर ऋण स्वीकृति हेतु बैंक आॅफ बड़ौदा, बोरतरा प्रेषित किया गया। बैंक से दानी राम सिन्हा को कपड़ा व्यवसाय शुरू करने हेतु 2 लाख रूपये का ऋण प्राप्त हुआ तथा योजनांतर्गत शासन से 30 हजार रूपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ। कोरोना के कारण हुए लाॅकडाउन में व्यापार प्रभावित भी हुआ, परन्तु लाॅकडाउन खुलने के बाद कपड़ा व्यवसाय बहुत अच्छा चल रहा है, तथा बचत भी हो रही है। जिससे दानी राम के द्वारा बैंक ऋण का किस्त भी नियमित रूप से अदा किया जा रहा है। शासन के सहयोग से दानी राम ने स्वरोजगार में स्थायित्व प्राप्त किया, तथा आर्थिक रूप से सक्षम हुआ। इसके लिए उन्होने प्रदेश सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। 


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad