Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को मिलेगा साफ पानी , संसदीय सचिव ने पीएचई के अधिकारियों से चर्चा की




महामसुंद 11 अगस्त 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने क्षेत्र के गांवों में प्रत्येक घरों में साफ पानी सुलभ कराने की जल जीवन मिशन की महती योजना के क्रियान्वयन को लेकर आज बुधवार को पीएचई विभाग के अफसरों से चर्चा की। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने कार्य की गुणवत्ता के लिए बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं ताकि सभी को स्वच्छ पानी की निरंतर उपलब्धता मिल सके।

आज बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस योजना के तहत पहले चरण में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीओ मनोज ठाकुर व सब इंजीनियर एसएस लोधी ने संसदीय सचिव  चंद्राकर को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पटेवा, बावनकेरा, बरोंडाबाजार, चिरको, लाफिनखुर्द, बम्हनी, कनेकेरा, शेर, साराडीह, बोरियाझर, मुढ़ेना, नवागांव, बरेकेलकला, छिलपावन, बेलसोंडा व लभराखुर्द में इस योजना योजना के तहत काम शुरू कर दिया गया है। जबकि दर्रीपाली, कुरूभाठा, भावा, तुरेंगा, पथर्री, चितमखार, डूमरपाली, चौकबेड़ा, टुरीडीह, ढांक, बंबूरडीह, बरभाठा, छिंदौली, खैरा, कोलपदर, कौंदकेरा, खरोरा, रूमेकेल, रायतुम, लखनपुर, बेमचा व कौंवाझर के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है और कार्यादेश शेष है।

 इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत चिंगरौद, बोडरा, भटगांव, केशवा, भलेसर, रायमुड़ा, ग्राम पंचायत भटगांव के ग्राम सराईपाली, तेलीबांधा, ठुमसा, जामपाली, झालखम्हरिया व धनसुली में प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिली है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद कार्यादेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि गांवों में आने वाले दिनों में हर घर को साफ पानी सुलभ हो सकेगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत राज्य शासन को भेजी गई कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया है। जिसके तहत गांवों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन के माध्यम से हर घरों तक साफ पानी सुलभ कराया जाएगा।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad