महासमुन्द 11 अगस्त 2021/ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चूहरी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर अतिथि के रूप में किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी
अपने बधाई संदेश में कहा है कि, आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने, भाषा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1994 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य प्रदेश है। यहां की जनजातीय कला एवं संस्कृति अनमोल है। आदिवासी शब्द दो शब्दों-आदि और वासी से मिलकर बना है और इसका मूल अर्थ मूल निवासी होता है। आदिवासी समुदाय का जीवन जल, जंगल, जमीन से जुड़ा है। सालों में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आदिवासी समाज क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। साथ उपस्थित में लवण परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण भगवान दास ध्रुव, अध्यक्ष नारायण ध्रुव राकेश राजेंद्र जगदीश बबलू राहुल राजू जग्गू रमेश दिला गणेश महेंद्र और अधिक संख्या में आसपास गांव से आए हुए ध्रुव समाज के पदाधिकारी गण व अन्य साथी गण साथ में उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.