Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए किया समर्पित : विकास दीवान

 


नवागढ़। प्रदेश की पहली महिला सांसद स्व मिनी माता का पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में नवागढ़ बस स्टैंड पर भाजपाइयों ने मिनीमाता के छायाचित्र का पूजन किया। शोशल डिस्टेंस के तहत आयोजित सूक्ष्म आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य मधु रॉय सहित भाजपा नेतागण शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा ने मिनीमाता के द्वारा किये गए कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शासकीय अस्पताल में मरीजो को फल वितरण भी किया ।


भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। दीन-दुखियों की सेवा के लिए वे आजीवन समर्पण के साथ लगी रहीं। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।


दयावन्त बांधे ने कहा कि किस तरह से मिनी माता ने छुआछूत और भेदभाव के लिए समाज मे बड़ा कार्य करते हुए लोकसभा में यह बिल पास कराया। जिसके कारण दलित और पिछड़ों को आज समाज मे सभी वर्ग के बीच बराबरी का दर्जा मिला है।


गिरेन्द्र महिलांग ने कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।  मधु रॉय ने कहा कि नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ उन्होंने बाल-विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया।


इस दौरान जितेंद्र भुवाल, दिलीप नवरंग, महेश टंडन, काल्विन जोशी, मोहन बघेल, राजेश चतुर्वेदी,तनु दीवान, टीकम पूरी गोस्वामी, मनीष श्रीवास,रमेश निषाद, रुम्पल टुटेजा गोलू सिन्हा,धनीराम निर्मलकर, कुलेश्वर सिन्हा, शिव सोनकर, उमा मिश्रा, बिनो सोनकर, दुर्गेश शर्मा, सुभाष महिलांग,युवराज ठाकुर,बिंदिया मिरे, हेमलाल घृतलहरे,अनुज दिवाकर, उमेश ध्रुव,रामसागर साहू,महावीर ध्रुव, रामाधार ध्रुव, किशन ध्रुव,दिनेश चौहान सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad