एन सी सी कैडेटस ने किया स्टेचू की साफ सफाई
6 म.प्र. स्वतंत्र कंपनी एन सी सी के अंतर्गत कमान अधिकारी लेफिट कर्नल एम रविचंद्रन के मार्गदर्शन में आज 13 अगस्त को हनुमान चौक स्थित महात्मा गॉधी स्टेचू की साफ सफाई की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एन सी सी के कैडेटस भी विभिन्न कार्यक्रमों में बढ चढ कर भाग ले रहे है, इसी कड़ी में आज 13 अगस्त को हनुमान चौक स्थित फ्रीडम फायटर महात्मा गॉधी की स्टेचू को पानी से नहलाया गया, फिर स्टेचू की साफ सफाई की गई।
कार्यक्रम में 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्य अतिथि श्रीमती वानखेड़े मैडेम, कमिश्नर स्काउट एवं गाइड बालाघाट का आगमन हुआ, तत्पश्चात मेजर आर एन झारिया द्वारा मैडम का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कैडेटस, ए एन ओ तथा कमान अधिकारी द्वारा रेत लेयिंग किया गया । इसी कड़ी में कैडेट माया पारघी द्वारा स्क्रिपट पढ़ी गई, कैडेट अंजली चौहान द्वारा एक देश भक्ति गीत की प्रस्तुती दी गई, फिर कैडेट पारूल चौहान द्वारा पोयम का गान किया गया तत्पश्चात कैडेट सपना एवं ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के सम्बोधन के पश्चात सेकण्ड ऑफिसर कंचन महाजन द्वारा वोट ऑफ थैंग्स दिया गया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में देश भक्ति की भावना जागृत करना है, हमें आजादी कई वर्षो पश्चात, कितने ही फ्रीडम फायटरों के बलिदान के कारण मिली है। हमें अपनी आजादी का अक्षुण्य बनाये रखना है। इस पूरे कार्यक्रम में मेजर आर एन झारिया, सेकण्ड ऑफिसर कंचन महाजन, केयर टेकर कल्पना थोम्बरे तथा समस्त पी आई स्टाफ का योगदान रहा। इस समारोह में 40 कैडेटस ने भाग लिया तथा लगभग 185 आम जनता ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। इस पूरे कार्यक्रम में कोविड - 19 प्रोटोकाल का पालन किया गया, सभा ने मास्क लगाया हुआ था, तथा दूरी बनाकर रखी हुई थी।। सीएनआई न्यूज़ बालाघाट से आनंद रन गिरे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.