केन्द्र के तानाशाही सरकार ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया - प्रवक्ता जेबा कुरैशी
सदन में महिला सांसदों का अपमान बहुत ही निंदनीय
भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है
दल्ली राजहरा - 12 अगस्त 2021 राज्यसभा संसद मे महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की घटना को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक घटना बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी चरित्र का ये जीता जागता सबूत है जिसे देश की 139 करोड़ की जनता ने देखा है। आज देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति का अपमान हुआ। महिला सांसदों के साथ ऐसा अपमान संसद में हो सकता है तो सामान्य महिलाओं के साथ कितना अत्याचार होता होगा। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को संसद में मार्शल द्वारा धक्का दिया गया जिससे वह नीचे गिर गई हाथ व पैर में मोच आ गई है। भाजपा का यही असली चेहरा है महिलाओं का अपमान करना। इस घटना को इतिहास कभी भूल नहीं पायेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। लोकतंत्र में जनता को प्रभु की मूरत माना जाता है और संसद को लोकतंत्र का मंदिर लेकिन जब लोकतंत्र के मंदिर में पुजारी की जगह पांखडी बैठ जाएं और जनता जनार्दन के ऊपर जुल्म करें। यदि जनता के हित की बात करो तो देशद्रोही का नाम दिया जाता है।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही चल रही है। सरकार नए-नए तरीकों से तानाशाही रूख ऐसी योजनाओं को जनता पर थोप रही है जिससे लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। रमन राज में भी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बहुत सारे अनाचार एवं अत्याचार हुए है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.