Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 13, 2021

देश से बढ़कर कुछ भी नही - मनोज तिवारी - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा ईकाई दिल्ली प्रदेश द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस व तीज महोत्सव - मेयर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

 देश से बढ़कर कुछ भी नही - मनोज तिवारी 


- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा ईकाई दिल्ली प्रदेश द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस व तीज महोत्सव


- मेयर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत


दिल्ली। 



तिमारपुर स्थित मेयर हाउस में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा ईकाई दिल्ली प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली विधानसभा के विधायक अजय महावर, पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन कंसल, अनेकों पार्षदों, दिल्ली के गणमान्य व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय स्तर की राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, मीड़िया, टीवी चैनल से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ भी नही है। मुझे जो कुछ मिला इस देश से ही मिला है। इस देश के लिये मेरा तन, मन, धन सब कुछ समर्पित है।

अग्रवाल समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले कई शीर्ष पदाधिकारियों ने इस अवसर पर देश की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आजादी का मतलब बताया

और देश की आजादी के लिये कुर्बान हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी ने इस शानदार और भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा ईकाई दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री राधिका अग्रवाल, उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नत्थूराम जैन, प्रदेश महामंत्री संजय सिंगला, प्रदेश महिला अध्यक्षा समता अग्रवाल, पूर्वी-दक्षिणी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार बिंदल,

प्रदेश महामंत्री अनिल गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्षा भारती बंसल, राजकुमार जैन, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल एडवोकेट, युवा ईकाई दिल्ली प्रदेश के महामंत्री सचिन गुप्ता, भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से अंकित मित्तल, मशहूर एंकर संतोष टंड़न, बागपत के प्रमुख ईट भट्टा व्यवसायी और प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज नैन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad