एल.आई.सी के नाम पर चिटफंड में डाला 1 लाख रुपए।
छुरिया-ताहिर खान:- राजनांदगांव जिला अंतर्गत आने वाले चिल्हाटी थाना अंतर्गत आने वाले कोरचाटोला की एक महिला ने धोखाधड़ी से गुमराह कर बीजेपी के एक किसान नेता पर एल.आई.सी. की जगह एक रियल इंडियन स्टार सर्विस नामक चिटफंड में निवेश करने की शिकायत दर्ज कराई ।
क्या है पुरा मामला कोरचाटोला निवासी महिला ने बताया कि कोरचाटोला के उप स्वास्थ्य केन्द्र में ए.एन.एम पोस्ट पर पदस्थ थी जो कि इस जुलाई में रिटायर हो चुकी हुं। घर को जैसे तैसे सम्हाल कर अपना जीवन यापन करते आई हुं वहीं मेरे पति का देहांत 2014 को होने से और भी आर्थिक तंगी से जुझते हुए आई हुं वहीं जो मेरे पति ने स्वर्ग वास होने से पहले इस किसान नेता के कहने पर मेरे नाम से किसी चिट फंड में पचास हजार रुपए निवेश किये हुए थे जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी वहीं मेरा भी एक भारतीय जीवन बीमा नाम से एल.आईसी चल रहा था जिसमें मैंने मेरे पति के स्वर्गवास हो जाने के बाद उनका जो राशि एक लाख रुपए को देना बैंक से निकाल कर इस किसान नेता को एल.आईसी में जमा करने को दे दी लेकिन उस किसान नेता ने मुझे गुमराह कर धोखाधड़ी से किसी चिटफंड कंपनी में निवेश कर दिया जिसकी जानकारी मुझे कंपनी के बांड लाने पर मिला जिसके बाद मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मेरे रुपए को इसपर क्यों डाल दिया जिसपर उक्त व्यक्ति ने मुझे गुमराह कर मैच्योरिटी पुर्ण होने पर दोगुनी राशि मिलने की बात कही वहीं जब इस चिट फंड कंपनी में मेरे पति व्दारा किये जमा राशि व मेरे एक लाख रुपए की मैच्योरिटी पुर्ण होने पर राशि की मांग किए जाने पर घुमाते नजर आए व सभी चिटफंड के बांड की ओरिजनल पेपर अपने पास रख आये दिन मुझे रुपए देने की बात करते नजर आए जबकि पचास हजार रुपए की मैच्योरिटी 21 जनवरी 2018 व एक लाख रुपए की 22 अक्टूबर 2020 को पुर्ण हो चुकी है। जिसके लिए बार बार अपने दिए हुए रुपए की मांग को लेकर फोन लगाने पर फोन उठाना बंद कर दिया व मैसेज का भी किसी प्रकार का जवाब भी नहीं देते हुए नजर आए वही महिला ने यह भी बताया अगर किसी अन्य व्यक्ति के नम्बर से अगर फोन पर बात हो भी जाता तो केवल आजकल कर दिन निकालते हुए आते हैं।
महिला की बेटी ने भी किसान नेता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
महिला की बेटी ने बताया हमारे घर की स्थिति पहले से ठीक नहीं है जब पिता जी थे तो घर चलाना आसान था वहीं मां के तनख्वाह और पिता के पगार से घर में खुशहाली थी वहीं पिता जी 2014 में उनका स्वर्गवास हुआ मां की जिम्मेदारी और बढ़ गई वहीं मां की परेशानी को देख कर उस किसान नेता को फोन लगाती तो फोन नही उठाते वहीं जब अन्य किसी के नम्बर से काल करने पर बात की और रुपयों की मांग करने पर जो करना है करलो व अभद्र व्यवहार बात करना जीसे मैं कह नहीं सकती ऐसे में उस किसान नेता के ओधे के विपरित भाषा का प्रयोग करना यह दुर्भाग्य की बात है। जिसके चलते मैं और मेरी मां ने चिल्हाटी थाना पहुंच उस किसान नेता के खिलाफ लिखित शिकायत कर गुमराह कर धोखाधड़ी करने वाले किसान नेता पर एफआईआर दर्ज करने निवेदन किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.