सूरजपुर - 02 अगस्त 2021,नाबार्ड द्वारा वित्तिय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण जनों को सुविधा एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा चलित एटीएम केश वेन को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया।अग्रणी जिला प्रबंधक श्री शिबू इपेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक चलित एटीएम कैश वेन में कैश विड्रॉल करने एवं प्रोजेक्टर सुविधा है और प्रोजेक्टर के माध्यम से वित्तीय साक्षरता, एवं शासन के विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का जानकारी हेतु प्रचार प्रसार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि चलित एटीएम केश वेन जिले के सभी ब्लॉक में भ्रमण करेगी। इस दौरान एलडीएम श्री शिबू इपेन, सूरजपुर सीआरजीबी के ब्रान्च मैनेजर अनूप अम्बष्ठ, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल सहित बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.