*खुलेआम सट्टे के कारोबार में आखिर किसकी लगाम, अम्बागढ़ चौकी में सट्टे के खेल के दिये में किसका तेल*
अम्बागढ़ चौकी नगर व आसपास का इलाका इनदिनों सट्टे के खेल के लिए जाना जाने लगा है जी हां आज आलम यह है कि हर चौक चौराहा में खुले आम सट्टे बाजी कराते सटोरियों के भीड़ को देख जा सकता है।आखिर इस काम के अवैध कारोबारियों को जहां जिला पुलिस प्रशासन से लेकर स्थानीय पुलिस ने उखाड़ फेंकने के लिए कोई कसर नही छोडने पर है वही इस सट्टे के खाईवाल के बुलन्द हौसले इस काम को करने वाले गुर्गों की मजबूती आखिर किसी न किसी के मजबूत हाथो की ओर इशारा करती हुए दिखाई देती है। आप को बता दे के इसखेल में 15 साल से अपने बादशाहत को रखने वाले कि गद्दी छीन नए खाईवाल ने अपनी सफेदी की चमकार दिखाई जिसके चलते उनके सट्टे पट्टी के लिखने वालों को हौसला मिल गया और यह काम बिना किसी डर और झिझक के किया जा रहा है इस काम को अंजाम देने वालो कों यह कहते सुना जा सकता है कि जिसको जो करना है कर ले।जी हां आप को जानकारी के अनुसार बताये तो इस अवैध धंधे को कई लोग अपने छोटे छोटे दुकान की दिखावे के आड़ में करते हुए नजर आते है जिसमे उनका मुख्य काम सट्टे बाजी का खेल है।
*कारवाही महज नाम मात्र की*
जहां तक पुलिसिया कारवाही की बात है पुलिस अपनी पूरी ताकत इस अवैध काम को बंद करने ने लगा दी है और कुछ कार्यवाही पुलिस के द्वारा अभी नगर में इस अवैध धंधे के खाईवाल के गुर्गो के ऊपर की गयी थी जो महज खाना पूर्ति मात्र दिखाई पड़ती है क्योंकि अब पुलिस कप्तान के कड़े रुख के बाद भी मुख्य खाईवाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर होना कुछ समझ से परे है क्या पुलिस इस खाईवाल तक नही पहुच पा रही है या फिर इस नगर के खुलेआम घूम रहे खाईवाल के बारे में जानकारी नही है ये तो आने वाला समय ही बतायेगा अब देखना ये है कि कब ये अवैध खेल और खेलाने वाले लोगो को कानून अपने शिकंजे में फसाता है या फिर ऐसे ही बे रोक बेलगाम ये काम चलता रहेगा।
जुड़े रहे CNI NEWS के साथ
CNI के लिए राजनांदगांव ब्यूरो प्रशांत शर्मा की खबर


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.