भाजपा के धर्मांतरण मुद्दे पर भड़के हरीश कहा धर्म का आड़ लेकर सत्ता की राह तलाश रही भाजपा
भाजपा के 15 साल के कार्यकाल मे धर्म परिवर्तन के मामले में हुई बढोत्तरी
भाजपा अपने कार्यकाल जनता के हितों के बारे मे कभी नही सोची सिर्फ़ धर्म की राजनीति भाजपा की नीति है
गैर भाजपा शासित राज्यों में लगारही धर्मपरिवर्तन का आरोप
सुकमा ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा पे किया तीखा वार,धर्म परिवर्तन मुद्दे पर हरीश कवासी का सीधा वार
सुकमा:धर्म परिवर्तन मामले को लेकर आज जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही हैं.
भाजपा की हमेशा से यही नीति रही हैं कि धर्म की राजनीति करो और सत्ता हासिल करो.
छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार लगातार आदिवासियों के हित और उनके उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं .
हरीश कवासी ने कहा कि 2.5 साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने आम आदमी सहित सभी वर्गों का दिल जीता
यह सब भाजपा को रास नहीं आ रहा हैं वो अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धर्म को लेकर राजनीति कर रहें हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ये बताए कि जीडीपी की क्या स्थिति हैं, पूरे देश में रोजगार की क्या स्थिति हैं, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं लेकिन इन सब मामलों में भाजपाई चुप्पी साधे रहते हैं ।
राज्य में जब बीजेपी की सरकार थी तो उन 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन हुआ .उस समय क्यों इन्होंने चिंता नहीं की, जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी लगभग तीन लाख ग्रामीण रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन कर रहें थे तब इनको आदिवासी हित की याद नहीं आई.
आज जब सभी आदिवासी एक होकर साथ मे रहकर कार्य करना चाहते हैं तो क्यों वो धर्म की राजनीति कर रहें हैं इसका एक ही कारण भाजपा आपस में लड़ाकर राज करना चाहती हैं । लेकिन अब जनता जान चुकी हैं उनका यह खेल, कोई भी उनके बहकावे में नहीं आएगा
जबसे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आई है तबसे आदिवासियों के हित मे लगातार काम कर रही है जिससे आदिवासियों के साथ साथ अन्य वर्गों का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ है आदिवासी क्षेत्र में अपने धर्म के प्रति आदिवासी सजग होकर कार्य कर रहे हैं भाजपा को इसबात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है
धर्म के आड़ में भाजपा सत्ता का रास्ता तलाश रही
कवासी हरीश ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के शासन काल मे आदिवासी अपने वनोपज टोरा,महुवा,ईमली एक रु ,दो रु किलो बेचने को मजबूर थे उन्होंने अपना वनोपज सड़क तक मे फेंका था परन्तु आज भूपेश बघेल सरकार के कारण उन्हें इन सभी चीजों का सही दाम मिलरहा है भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए धर्मांतरण का मुद्दा बनाकर सत्ता का रास्ता तलाश रही है
भाजपा के शासन में बढ़ी है चर्च की संख्या
हरीश ने कहा कि पूर्व में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब यहाँ मात्र दो या तीन चर्च हुआ करते थे परंतु भाजपा शासनकाल में चर्च की संख्या पचास से अधिक हो गई तब इस बात की चिंता भाजपा ने क्यों नहीं कि वर्तमान में केंद्र की सरकार के कारण जो बेरोजगारी बढ़ी है,महंगाई बढ़ी हैं व अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर धर्म का मुद्दा बना रहे है परंतु यहाँ की जनता इन्हें पहचान चुकी है व लगातार आदिवासी वर्ग भाजपा से दूर हो चुका है भूपेश सरकार लगातार किसानों के हित में,आदिवासियों के हित में कार्य कर रही है जिसके कारण ये डर गए हैं व धर्म का आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं,.इस दौरान पत्रकार वार्ता मे ज़िला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू,पूर्व पार्षद रमेश राठी,कांग्रेसी नेता मनोज गुप्ता,विशाल शाह मौजूद रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.