पिथौरा 07 अगस्त 2021/ पिथौरा के समीप डुमरपाली के बैंक में काम करने वाले व्यक्ति ने बैंक मैनेजर से प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस ने प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। यहां एक ग्रामीण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र मैनेजर की प्रताड़ना से खुदखुशी कर लिया है। पिथौरा पुलिस ने प्रार्थी रामकुमार बरिहा के रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस पुलिस ने अपने एफआईआर में बताया है कि दिनांक 06 अगस्त 2021 को थाना पिथौरा के मर्ग क्रमांक 68/2021 धारा 174 जाफौ. का जांच किया जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण किया।
प्रार्थी एवं गवाहों का कथन मृतक आल्हाराम बरिहा पिता रामसिंह बरिहा उम्र 48 वर्ष साकिन डुमरपाली के शव निरीक्षण के दौरान मृतक के पहने हुये शर्ट के जेब से प्राप्त सुसाइड नोट से मृतक आल्हाराम बरिहा को बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा महासमुंद के मैनेजर मिलन कुमार समल के द्वारा प्रताडित करने से आत्महत्या करना अपराध धारा 306 भादवि का पाये जाने से आरोपी मिलन कुमार समल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। उक्त किसान फांसी लगाकर खुदखुशी की है। मृतक बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीसीए के पद पर शाखा झलप में पदस्थ थे घर से आना जाना करते थे।
बैंक कर्मी ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि बैंक मैनेजर बहुत फ्राड है। उन्होंने में नाम से 50 हजार रुपए का कर्ज दिखा रहा है। जबकि कर्ज लिया नहीं हूं वह बार-बार मुझे तंग करता है। इस तरह परेशान कर रहा है कि खुदकुशी के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नही है।
अपने सुसाइड नोट में लिखा गया है कि बैंक मैनेजर मिलन कुमार समल के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे सजा अवश्य मिले।
आल्हा राम ने अपने लिखें ख़त में महासमुंद कलेक्टर , एसपी दिव्यांग पटेल , विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा से बैंक मैनेजर को सजा दिलाने कि प्रार्थना किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.