महासमुंद 07 अगस्त 2021/शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के द्वारा शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 06 अगस्त 2021 से *कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम* का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर ज्योती पांडे ने छात्राओं को वर्तमान युग में कंप्यूटर की अनिवार्य शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार देवांगन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज इंसान की गतिविधियों का तौर-तरीका पहले से बहुत बदल चुका है और इसमें यदि किसी एक चीज का योगदान है तो वह है कंप्यूटर एवं इंटरनेट तकनीक जिसे हम सभी महसूस करते हैं बहुत ही आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी को कंप्यूटर का वृहद का ज्ञान होना। इस कार्यक्रम के समन्वयक अजय कुमार श्रीवास ने रजिस्ट्रेशन कि जिम्मेदारी संभाली तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वेतलाना नागल संयोजक ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ रीता पांडे, डॉ. जया ठाकुर, डॉ. मनी राम धीवर, मुकेश सिन्हा, टीकम साहू सहित स्टाफ गण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.