महासमुंद 13 अगस्त 2021/शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद राष्ट्रीय सेवा योजना एवं लक्ष्यदूत समिति के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 13 अगस्त 21 आक्सीजोन स्मृति वन में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
ऑक्सिजोन स्मृति वन में छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, जिस के मुख्य अतिथि डोमन सिंह कलेक्टर महासमुंद , दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक, आकाश छिकारा सीईओ जिला पंचायत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज्योति पांडे प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद उपस्थिति में किया गया । स्वागत उद्बबोधन में डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता को बताते हुये कहा कि पौधा लगाने के साथ साथ उनको संरक्षित करने पर जोर दिया । सीईओ जिला पंचायत द्वारा युवा वर्ग से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन का किया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल जी के द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया एवं रासेयो द्वारा इस ओर किए जा रहे कार्य की सराहना की। तत्पश्चात मुख्य वक्ता कलेक्टर डोमन सिंह जिला दंडाधिकारी जिला महासमुंद के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोनावायरस बीमारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुए मौतों का उल्लेख करते हुए ऑक्सीजन की उपलब्धता में वृक्षों की महत्ता का उल्लेख करते हुए रासेयो इकाई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की । अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ज्योति पांडे प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की उपलब्धियों से सम्मानित अतिथियों को अवगत कराया एवं निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्वजनों की स्मृति में नाम पट्टिका सहित फलदार एवं छायादार पौधे नीम, आंवला ,रामफल , कटहल ,चंदन , जाम ,नीबू ,गिलोय ,मदार, पाम,पौधों का रोपण कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक ,सीईओ , प्राचार्य डॉ. ज्योति पांडेय , डॉ. ए करीम , डॉ. जया ठाकुर , डॉ. रीता पांडे , डॉ. मालती तिवारी , डॉ. वैशाली हिरवे , सीमा रानी प्रधान, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, खलको सर , राजेश शर्मा , मनोज शर्मा , जितेन्द्र चंद्राकर, झगेश जी, ईश्वर चंद्राकर , तारिणी चंद्राकर , रेणुका चंद्राकर, जुल्फें सर, नरेंद्र चंद्राकर, सरिता तिवारी , सुमन लाल प्राचार्य शेर विद्यालय , उत्तरा विदानी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी और आभार प्रदर्शन जितेंद्र चंद्राकर चंद्राकर व्याख्याता केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के द्वारा किया गया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.