*नवविवाहिता पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पति हुआ गिरफ्तार......!*
खबर विकाशखण्ड भरतपुर के थाना क्षेत्र से है जहाँ जनकपुर में नवविवाहिता अपने पति से प्रताड़ित होकर अपने घर के कुंआ मे डूबकर आत्म हत्या कर ली थी ।इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तोजा निवासी प्रमोद सिंह पिता राय सिंह जाति गोंड़ उम्र 24 वर्ष का विवाह वर्ष 2017 मे ग्राम लबदा म.प्र. निवासी पप्पी सिंह गोंड़ से हुई थी।
शादी के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रमोद सिंह की नवविवाहिता पत्नी पप्पी सिंह गोंड़ की कोई बच्चा नहीं हुआ था इस बात को लेकर पति प्रमोद सिंह अपनी पत्नी को शराब के नशे मे आए दिन प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने को उकसाते रहता था जिससे नव विवाहिता मानसिक रूप से प्रताड़ित इस प्रताड़ना से तंग आकर 31 जनवरी 2019 को दोपहर करीब 02 बजे पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी अपनी माता एवं भाई को फोन से बताई और शाम 04 बजे अपने घर के कुंआ मे डूबकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर जनकपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया, जांच के दौरान पति प्रमोद सिंह गोंड़ आईपीसी की धारा 306 का दोषी पाया गया। जनकपुर पुलिस ने गुरूवार को आरोपी प्रमोद सिंह गोंड़ पिता राय सिंह गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तोजा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड, सहायक उप निरीक्षक अजय बघेल, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण राजवाड़े, प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुर्रे, आरक्षक सुनील तिर्की सहित अन्य पुलिस स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.