*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया बस्तर टाइगर की जयंती*
अंबागढ़ चौकी. झीरम घाटी में षहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बस्तर टाइगर के नाम से विख्यात महेन्द्र कर्मा की जयंती पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे नमन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. जयंती समारोह में कांग्रेसजनो ने छग शासन में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री रहे तथा पूर्व सांसद महेन्द्र कर्मा के जीवन संघर्ष व छग के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की प्रदेषवासी श्री कर्मा के योगदान को कभी भुला नही पाएंगे.
शहीद महेन्द्र कर्मा की जयंती पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नेता बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा का जयंती समारोह का आयोजन किया. छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक मुख्यालय में महेन्द्र कर्मा जी की जयंती समारोह में कांग्रेसजनो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने छग शासन में केबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस पार्टी के विभीन्न पदों में रहे पूर्व सांसद शहीद महेन्द्र कर्मा जी के व्यक्तित्व, जीवन यात्रा तथा छग के विकास में श्री कर्मा द्वारा दिए गए योगदान की विस्तार से जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों को पार्टी की मजबूती के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया. जयंती समारोह का शुभारंभ शहीद महेन्द्र कर्मा के तैलचित्र का पूजा अर्चना कर किया गया. जयंती समारोह में ब्लाक कांग्रेस महामंत्री जसवंत साहू, पार्षद मनीष बंसोड़, पार्षद अविनाश कोमरे, पार्शद शंकर निषाद, एल्डरमेन प्रमोद ठलाल, संदीप दुबे, तौसीद रब्बानी, विनोद डेहरिया, हुमन साहू, गोलू सिन्हा, पवन ठाकुर, माखन लाल, सुमीत यादव, डेविड ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.