अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- कम्पनियों में निवेशकों के फंसे रुपये की वापसी के लिये सरकारी पहल शुरू हो चुकी है।
इस संबंध में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि चिटफंड कम्पनी में फंसे निवेशक/ एजेंट की धन वापसी के लिये दो अगस्त से छह अगस्त तक पूर्ण जानकारी के साथ अपना आवेदन तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं। बताते चलें कि आम जनता के पसीने की कमाई के करोड़ो रूपये चिटफंड कंपनियों में फंसे हुये हैं। उनकी वर्षों की आस तथा मेहनत की कमाई हुई डूबती राशि को वापस दिलाने छग शासन द्वारा पहल की जा रही है। अपर मुख्यसचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की अध्यक्षता में 02 जुलाई को चिटफंड कंपनियों के संबंध में ली गई समीक्षा में दिये गये निर्देश के अनुसार कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अपने स्तर पर अधिकारी नामांकित करते हुये सामान्य निवेशकों से चिटफंड से संबंधित आवेदन दिनांक 02 अगस्त से 06 अगस्त के मध्य हेतु निर्देशित किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.