Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वावलंबन रथ को रवाना,रथ के माध्यम से दिव्यांग जनों को विशिष्ट पहचान पत्र बनाने में मिलेगी मदद


मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, 4 अगस्त 2021:- समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोडने उनके प्रमाणीकरण एवं उन्हें विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के लिए दस्तावेजों के संकलन हेतु जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। राज्य शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा पूरे अगस्त माह को स्वावलंबन माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चिन्हाकित दिव्यांग तक पहुँच के लिए स्वावलंबन रथ,मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्वावलंबन रथ को रवाना किया। इसके साथ ही उन्होनें समस्त नगरीय एवं ग्रामीण निकायों की समीक्षा कर निर्देश दिया है कि कि कोई भी पात्र दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु छूटना नहीं चाहिए। जिलें के सभी दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत विशिष्ट पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बने ताकि आने वाले भविष्य में शासकीय योजनाओं की लाभ से कोई भी दिव्यांग वंचित ना रहे। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती आशा शुक्ला ने बताया कि स्वावलंबन रथ जिलें के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर विशिष्ट पहचान पत्र परियोजना यूडीआईडी हेतु प्रचार प्रसार करेगी। लोगों की दिव्यांगता की स्थिति अनुसार उन्हें यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रोत्साहित किया जावेगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनको विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी हेतु आनलाइन पंजीयन भी किया जावेगा। इसके साथ ही जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है उनका चिन्हाकंन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एंव विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया की जावेगी। उन्होंने आगें बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में प्रावधानित 21 प्रकार की दिव्यांगता अनुसार प्रमाणीकरण,अप्रमाणीकरण, दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र विओआई डी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराने के उद्देश्य से जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक स्वावलंबन माह का आयोजन कोविड-19 के सुरक्षा मानको का पालन करते हुए किया जा रहा है।जिसके तहत जिलें के प्रत्येक ग्राम/वार्ड के दिव्यांगजनों का चिन्हांकित करना,उनकी दिव्यांगता की सही स्थिति का पता लगाकर उनका यूडीआईडी पोर्टल में पंजीयन करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। प्राप्त डाटाबेस के आधार पर दिव्यांगजनों को योजनाबध्द तरीके से शासकीय याजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष कार्य योजना बनायी जावेगी। श्री शुक्ला ने  स्वावलंबन माह को सफल एवं परिणाममूलक बनाने हेतु जन समुदाय से अपील की है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित विभागीय कर्मचारी गण उपस्थित रहें।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad