Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 26, 2021

सिवनी -जिले के गांव गांव में कई ऐसे डॉक्टर हैं जिनके पास सक्षम डिग्री नहीं है बावजूद इसके वह प्रशासन को धोखा देते हुए प्रायवेट प्रैक्टिस कर रहे है

 सिवनी -जिले के गांव गांव में कई ऐसे डॉक्टर हैं जिनके पास सक्षम डिग्री नहीं है बावजूद इसके वह प्रशासन को धोखा देते हुए प्रायवेट  प्रैक्टिस कर रहे है


और  मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। जिले के अधिकांश विकासखंड के गांव में बंगाली डॉक्टर की क्लिनिक आसानी से मिल जाती है जिसके एवज में फीस के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को लूटा जाता है ।कई बार इलाज के कारण मरीजों को जान से हाथ भी धोना पड़ता है ।बताया जाता है इन दिनों धनोरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम का नाम,,,,, डॉक्टर पीसी पाल सुर्खियों में है जो लंबे समय से क्लीनिक खोलकर आसपास क्षेत्र में मरीजों का इलाज कर रहे हैं जिनक डिग्री को लेकर कई बार सवाल भी खड़े हो चुके हैं लेकिन कभी भी मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई जांच नहीं  किया।

                सूत्र बताते है कि डॉक्टर पाल  के पास किसी प्रकार की सक्षम डिग्री नहीं जिसके आधार पर वह मरीजों का इलाज कर सके। बताया जाता है कि वह अनुभव के आधार पर ही जहां वहां इंजेक्शन से लेकर बाटल तक लगा देना है साथ ही एलोपैथिक दवाइयां भी लिखते हैं ।क्षेत्र के लोग कि माने तो  डॉक्टर पाल को एम आर जो दवा देते हुए उन से फीस वसूल लेते हैं। क्षेत्रीयोजना मानें तो डॉक्टर पाल द्वारा बिना डिग्री के प्रैक्टिस करने की कई बार शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई लेकिन सभी प्रशासनिक अधिकारी आंख में पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं ।जिसके कारण गांव गांव में डॉक्टर पाल जैसे बंगाली डॉक्टर अपनी क्लीनिक खोलकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।सूत्र बताते हैं कि पूर्व के मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के कई बंगाली डॉक्टर से मधुर संबंध रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि कई बंगाली डॉक्टर पूर्व के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी ना किसी रूप में उपकूत भी करते थे यही कारण है कि वह बंगाली डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने से हमेशा परहेज करते रहे लेकिन वर्तमान में डॉ श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं।

             ऐसे में देखना यह है कि पूर्व के अधिकारीयों की तरह डॉ श्रीवास्तव भी बंगाली डॉक्टर के ऊपर मेहरबान रहते हैं या फिर वहा  डॉक्टर पाल जैसी डॉक्टर डिग्री की जांच करते हुए बिना डिग्री के प्रैक्टिस करने वालो के ऊपर कार्रवाई करते हैं अथवा नहीं  ?

सी एन आई न्यूज़ चैनल के जिला जिला ब्यूरो चीफ सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad