Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने वन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज पौधारोपण कर किया, सौंदर्यीकरण के लिए संसदीय सचिव ने पांच लाख देने की घोषणा

 



महासमुंद 04 अगस्त 2021/ वन विभाग के द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेलवे स्टेशन के पास आयोजित वन महोत्सव में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

आज बुधवार को वन विभाग द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेल्वे स्टेशन के पास वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर जी थे। 

अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर मौजूद थे।

 अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा व संरक्षण के लिए जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही एक पेड़ लगाओ लेकिन पेड़ की सुरक्षा जरूरी है। वन विभाग की इस अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए संसदीय सचिव ने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में जिन किसानों ने खरीफ वर्ष में धान की सफल ली हो यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें आगामी तीन सालों तक दस हजार प्रति एकड़ प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री चंद्राकर ने शासन की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए लाभ उठाने का आव्हान भी किया। स्वागत भाषण देते हुए डीएफओ पंकज राजपुत ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



 कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन ने तथा आभार प्रदर्शन रेंजर सालिकराम डडसेना ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सत्यभान जेंड्रे, सचिन गायकवाड़, घनश्याम जांगड़े, विवेक पटेल पुष्कर चंद्राकर, आवेज खान, चुड़ामणी चंद्राकर, योगेश चंद्रनाहू आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad