लालपुर व घासीपुर में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम हुआ आयोजन,दूर दराज से पहुचे आदिवासी समुदाय के लोग
रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर... 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के खास मौके पर रतनपुर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग महामाया चौक में एकत्रित हुए और बाइक रैली निकाली गई यह रैली नगर के सभी चौक चौराहे घूमते हुए घासीपुर में समाप्त किया गया
सादगी से इस पर्व को मनाया इस दौरान सर्वआदिवासी समाज के विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की ततपश्चात दूर दराज तथा आसपास से आय हुए लोगो ने एक दूसरे को बधाई दिया एवं आदिवासीयों को लेकर विशेष चर्चा परिचर्चा की गई और
आदिवासी समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि हर कुमार उईके जी पूर्व सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर( छ ग )एवं श्रवण कुमार कोराम वन परिक्षेत्र आधिकरी रतनपुर अध्यक्षता विनोद ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत लालपुर विशिष्ट अतिथि के रूप गोपाल सिंह ध्रुव अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ कोटा( अध्यक्ष) प्राचार्य HSS शिवतराई कुंजराम ध्रुव,श्रवण ध्रुव पंच राम पोर्ते ,धर्मेंद्र पोर्ते लाल जी मरावी चन्नी लाल पोर्ते व आस पास सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी अधिक संख्या में पहुंचे कार्यक्रम का आयोजन सर्व आदिवासी समाज रतनपुर और ग्राम पंचायत लालपुर व घासीपुर द्वारा किया गया
जिसमे जय सिंह खुसरो,राजेन्द्र जगत सदाराम मरकाम,धन सिंह राजवाड़े,संतोष श्याम,तिलक खुरसेंगा,मनीष उईके,दिनेश मरकाम,बी एल ध्रुव,महेंद्र उईके, चंद्रकांत पोर्ते,मेलूराम पोर्ते,अमर श्याम,फुल सिंह भानू,व समस्त ग्रामवासी विशाल संख्या में उपस्थित रहा पुरे कार्यक्रम का संचालन धन सिंह पोर्ते द्वारा किया गया





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.